भारत में बकरी पालन व्यवसाय पर एक नज़र: Goat Farming in India

भारत में बकरी पालन व्यवसाय पर एक नज़र:

1. बकरी पालन भारत में सबसे तेज़ी से उभरता हुआ और उन्नति करता हुआ कृषि व्यवसाय बनकर सामने आ रहा है जिससे किसानो के लिए आर्थिक सुधार के नये आयाम खुले हैं.
2. इस समय ग़रीबी उन्मूलन और न्यूट्रीशन  सेक्यूरिटी के लिए भी बकरी पालन अहम भूमिका निभा रहा है.
3. बकरी माँस की बढ़ती हुई माँग और उँचे दाम बकरी पालन व्यवसाय को दूरगामी स्थिरता प्रदान करते हैं.
4. भारत में इस समय 13.5 करोड़ बकरिया हैं जो विश्व में सबसे अधिक हैं. इस व्यवसाय से लगभग 5 लाख गाओं में 7 करोड़ किसान जुड़े हुए हैं.
5. इस हिसाब से यदि देखा जाए तो 5% जनता बकरी पालन से सीधी तौर पर जुड़ी हुई है इसलिए कोई भी विकासशील कदम इस क्षेत्र में ग़रीबी उन्मूलन के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है.
6. भारतीय बकरी अनुसंधान संस्थान के आँकड़े यह बताते हैं की पिछले एक दशक में भारत में  बकरी माँस का उत्पादन 4700 करोड़ किलो से बढ़कर 5900 करोड़ किलो हो गया है. यह बढ़वार 2.4% प्रति वर्ष की ग्रोथ दर्शाती है.
7. इसी तरह पिछले दशक में बकरी के दूध का उत्पादन 36 लाख टन से बढ़ कर 47 लाख टन हो गया है.
8. भारत विश्व में बकरी दूध उत्पादन में प्रथम स्थान पर है जबकि बकरी माँस उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, दुनिया का लगभग 29% बकरी का दूध भारत में होता है जबकि 12% बकरी का माँस भारत में होता है.


Comments